right_side

About

Blogroll

Blogger news

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Blogger templates

Pages

यहाँ प्रकाशित रचनाएँ सर्जकों के द्वारा कोपीराईट से सुरक्षित हैं |. Powered by Blogger.

Popular Posts

Followers

Showing posts with label धर्म. Show all posts
Showing posts with label धर्म. Show all posts
In:

दूजा कौन है ?


राधा : आपने मुझ से प्यार किया और ब्याह रचाया रुक्मिणी से, ऐसा क्यूं?

कृष्ण : ब्याह रचाने में दो व्यक्ति का होना आवश्यक है,

अब तुम ही कहो-

हम दोनों में दूजा कौन है?

In:

नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं




माँ आद्यशक्ति का प्रादुर्भाव

सर्वोपकारकराणाय सदार्दचिता - सर्व जगत पर उपकार करने वाली हे देवी ! तुम तो हमेशा करुणामयी हो | शक्तिपूजा वैदिककाल से भारतीय परम्परा को उजागर करती रही है | ब्रह्म के दो स्वरूप निर्देश किये गएं हैं - शिव और शक्ति | "शक" धातु को "क्तिन" प्रत्यय लगाने से शक्ति शब्द बनता है | जिसका अर्थ बल, सामर्थ्य, ऊर्जा, शक्ति, दैवी, दिव्यता आदि होते हैं |

माँ आद्यशक्ति देवी भगवती का प्रादुर्भाव भी भव्यातिभव्य है | जिसका आकार बनाते ही भगवान शंकर के तेज में से देवी का मुख प्रकट हुआ | यमराज के तेज से मस्तक के केश, विष्णु के तेज से भुजाएं, चन्द्र के तेज से वक्ष:स्थल, ईंद्र के तेज से कटिप्रदेश, वरुण के तेज से जांघप्रदेश और पृथ्वी के तेज से नितम्ब प्रकट हुए | ब्रह्मा के तेज से दोनों चरण, सूर्यवसुओं के तेज से ऊँगलियाँ, कुबेर के तेज से नासिका, प्रजापति के तेज से दांत, अग्नि के तेज से नेत्र, संध्या के तेज से भ्रमर और वायु के तेज से कान का उद्भव हुआ | इस तरह सभी देवताओं के तेजोमय प्रकाशपुंज से कल्याणमयी देवी स्वरूप का प्रागट्य होने से सभी देवताओं, ऋषिओं और महर्षिओं ने माँ भगवती का जयजयकार किया |

नवदुर्गा की नवरात्री के इस पावन और पवित्र दिनों में हम माँ की स्तुति करें और जनकल्याण के हित में माँ से आशीर्वाद मांगे | सब का कल्याण हो | जय माता जी |

In:

विश्व प्रसिद्द तरणेतर का मेला और त्रिनेत्रेश्वर महादेव Web-Patrika Srijangatha

विश्व प्रसिद्द तरणेतर का मेला और त्रिनेत्रेश्वर महादेव Web-Patrika Srijangatha

In:

त्रिपर्व - शुभकामना


वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभः
निर्विघ्नं कुरुमेदेव सर्व कार्येषु सर्वदा ॥
आज गणेश चतुर्थी है | गण याने समूह-
जाति
| पति याने स्वामी | आज के इस शुभ दिन पर हम सब पर गणेशजी के आशीर्वाद रहे... | गणेशजी बड़ा सर
देखकर लगता है कि इतना भारी कैसे उठाते होंगे? गणेशजी का पूरा शरीर हम इंसानों के लिएँ प्रतीकात्मक सन्देश है | उनके जैसा बड़ा सर याने कि बड़ी सोच रखनी चाहिए | छोटी सी आँखों का अर्थ है, हमें इस समाज को बड़ी झीनी-झीनी नज़रों से देखना है, बारीकी से अभ्यास करना है या सतर्क रहना है | बड़े कान याने सब लोगों को सुनना है | किसी की भी अवगणना नहीं करनी चाहिएं हमें | लम्बी नाक याने आनेवाली हर खुशी और मुश्किल को सूंघकर सजग रहना है, दूसरा अर्थ यह की हमें आसपास की प्रकृति की सुगंध से प्रफुल्लित रहना है | मतलब कि सृष्टि पर प्रकृति को संभालकर रखनी है और यही जीवन देती है | बड़ा पेट याने हमें गगरी के सामान सबकी सूनी हुई बातें, सुख-दुःख को अपने पेट में सामना है | किसी की बातों को इधर से उधर नहीं कहनी है | छोटे पैर याने जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किल आये या चुनौती आये तो हारना नहीं है | बड़े भाई कार्तिकेय ने बह्मांड की परिक्रमा भले ही की थी, मगर बुद्धिवान गणेशजी ने माता पार्वती और पिता महादेव को बिठाकर ही परिक्रमा कर ली थी | मतलब की धर्यवान, चातुर्यवान, बुद्धिवान बनाना है हमें | आज के गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेशजी यही संदेश देते हैं |
साथ ही आज जैनों का पवित्र त्यौहार "पर्युषण" है, "क्षमापना" दिन है | मतलब की हमसे कोइ गलती या किसी को दुःख पहुचा हो तो "क्षमा अपनाने" का दिन है | मुस्लिम बिरादरों की "ईद" है | यह धर्म भी भाईचारा सीखाता है, सबकुछ भूलकर गले मिलना है | सबको अपने-अपने धर्मपर्व की बधाई |




In:

आलेख : "कमल" हमारा पूर्वज - पंकज त्रिवेदी


कमल के फूल की याद आती है तो सर्वप्रथम हमारे मन में दो चित्र उभर आतें है | पानी से छलाछल सरोवर में फैले बड़े से पत्तों के बीच में बहुत ही बड़े बड़े लाल, गुलाबी और सफ़ेद कमल के फूल | और साथ याद आता है देव-देवियों के आसन... यानी बड़े से कमल के फूल की पंखुड़ियों के बीच विराजमान माता महालक्ष्मी या श्वेत रंगी कमल पर विराजमान माता सरस्वती....| कमल के फूल हमारी प्रकृति से भी बढकर हमारे धर्मप्रतीक के रूप में ज्यादा परिचित है | सामान्य रूप से हर किसी के आँगन में दूसरे बहुत फूल- पौधे हो सकते है मगर कमल....! उसे देखना है तो देव-देवियों की तसवीरों में या किसी बड़े से सरोवर या तालाब में... | हमारा राष्ट्रीय फूल ही कमल है | उसमें सुगंध नहीं होती |

एकबार भगवान विष्णु को लगा की ऐसी दुनिया रचाई जाएं जिसमें पृथ्वीलोक पर सभी मनुष्य का जीवन संभव हो | ईश्वर हमेशा अपने कार्य में किसी न किसी को माध्यम ज़रूर बनातें है | पृथ्वी की उत्पत्ति की कथा का वर्णन श्रीमद भागवत के द्वितीय और तृतीय स्कंद में मिलता है | भगवान विष्णु ने अपनी नाभी में से कमल की उत्पति की | और उसी कमल के फूल से ब्रह्माजी की उत्पति हुई | आखिरकार ब्रह्माजी के द्वारा ही पूर्ण सृष्टि का निर्माण हुआ |

एक बार ब्रह्माजी को अभिमान आ गया और उन्होंने ने सोचा की ईस समग्र विश्व का रचयिता तो मै हूँ | मगर मैं किसके आधार पर हूँ, ये भी तो देखूं ! वह खुद तो कमल के फूल विराजमान थे | उन्हों ने सोचा की ये कमल का फूल किस आधार पर है? उसी कश्मकश में ब्रह्माजीने सूक्ष्म रूप धारण किया और कमल की डंडी में प्रवेश कर गएं | ब्रह्माजी धीरे धीरे डंडी में उतारने लगे | उन्हें पता भी न चला की कितना समय बीत गया है ! लाखों-करोडो वर्षों तक वह डंडी में ही चलते रहे मगर डंडी का मार्ग खत्म ही न हुआ | आखिर ब्रह्माजी कमल की उस डंडी में ही फंसें हो एसा एहसास हुआ | वह अन्दर ही अन्दर घबराने लगे | उन्हें कमल के उस फूल की डंडी का अंतिम छोर मिलना तो दूर की बात, बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था | जब हम ईश्वर का मूल देखने की कोशिश करे तो कभी भी सफल नहीं हो पाते | यह प्रतीकात्मक बात है |

जिस ईश्वर ने या किसी ऐसी परम शक्ति है, जिसने ये समग्र सृष्टि के रचयिता का भी निर्माण किया है, उसे हम कैसे ढूंढ पायेंगे ? आखिरकार थके-हारे ब्रह्माजी डंडी से बाहर तो निकले और देखा तो अपने ही उसी कमल के आसन पर खुद को पाया | मन ही मन उन्हों ने प्रायश्चित किया और अपने अभिमान का नाश किया |

जो सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी है, उससे पहले भी कमल के फूल का अस्तित्त्व था | मतलब की कमल का फूल हमारे लिएँ पौराणिक धरोहर है और वह खुद ईश्वर यानी भगवान विष्णु से मिला अनमोल प्रसाद भी है | ईसी कारण कमल की पवित्रता का बड़ा ही महत्त्व है | भगवान विष्णु की पत्नी यानी महालक्ष्मी देवी का आसन भी कमल का फूल है | ईसी कारण से महालक्ष्मी को कमला भी कहतें है | उसी नाम को जोड़कर कला, संगीत और ज्ञान की देवी माता सरस्वती के लिएँ भी कमलासन सरस्वती शब्दों का उपयोग होता है | महालक्ष्मी के लिए लाल-गुलाबी रंग का कमल और सरस्वती के लिएँ सफ़ल कमल का आसन होता है | क्यूंकि महालक्ष्मी तो विष्णु भगवान की पत्नी है मगर सरस्वती तो कंवारी है | इसलिए उनकी पूर्ण पवित्रता का प्रतीक सफ़ेद कमल का फूल है | कमल तो देवी-देवताओं ने पसंद किया हुआ सर्वप्रथम और पवित्र फूल यानी आसन माना जाता है | कमल की पवित्रता और शुद्धता ही उनकी विशेषता है |

सामान्यत: कमल के फूल जलाशयों में ही देखने मिलतें है | उसके पत्तों की विशेषता यह है की कद में बड़े होतें है | पत्ते लम्बे नहीं मगर गोलाकार होतें है | उसके हरे रंग के पत्ते के ऊपर हलके गुलाबी रंग का मिश्रण भी होता है | वह गुलाबी रंग पत्ते का सौन्दर्य बढ़ता है | दूसरा एक शब्द है कुमुदिनी, जिसे गुजराती में "पोयणी" कहतें है | जो कली के ही स्वरूप में है और खुलना-खिलाना बाकी है, ऐसा सफ़ल कमल का फूल | कमल सहस्त्रदल, शतदल, अष्टदल भी होतें है |

श्रीमद भागवत में ही दशम स्कंद में चन्द्रवंशकीकथामें कंसवध से पहलेएक कथा का उल्लेख है | जब कंस राजा को अपनी मृत्यु का भय लगा तब की बात है | कंस राजा अधम था | देववाणी के अनुसार उसकी बहन देवकी और वासुदेव के संतानों को वह न मारे तो खुद की मृत्यु निश्चित थी | दूसरा तर्क यह भी है की देवकी के पुत्र को बचाया न जाएं तो कंस के द्वारा कईं पाप होने थे | ईस कारण महर्षि नारद मूनिने राजा कंस को अष्टदल कमल का फूल दिखाया था | तब कंस राजाने महर्षि नारद को पूछ की ये अष्टदल कमल दिखाने का अर्थ स्पष्ट करें |

तब नारदजी ने उत्तर दिया था की देववाणी तो देवकी के पहले संतान के जन्म समय ही हो चुकी है की उसका आठवां संतान के हाथों तुम्हारी मृत्यु निश्चित है ! अभी तो पहले संतान का ही जन्म हुआ है, जिसे तुमने मार दिया |"

तब राजा कंस ठहाके लगाते हुए बोला; "वो तो ठीक है महर्षि ! अभी तो आठवां बेटा हो तब ने? अभी से डराने की कोई आवश्यकता नहीं है मुझे !"

नारदमूनी ने उत्तर देते हें कहा; "ईस कमल के फूल को गौर से देख | ये अष्टदल कमल है | इन में से किसी भी दल पर अंगूली रखकर तुम गिनती शुरू करो तो आठवां क्रम कहीं भी आ सकता है | जिस किसी भी दल से तुम गिनती करो... आठवां क्रम तो अपनाप बदल जाएंगा न? यह तो देववाणी है, जो हर किसी के अर्थघटन की मोहताज नहीं होती | देवकी को प्रथम संतान बेटा था और उसका नाम कीर्तिमान था | इसका एक अर्थ यह है की जो कीर्ति के लिएँ दौड़ता है, जो अपने मान-सम्मान बढ़ने की लालसा रखता है और उसी को पाने के लिएँ अधम कार्य भी करता है तब खुद ईश्वर को जन्म लेना पड़ता है | जहां अधम है वही अधर्म है |" ईस तरह पौराणिक कथाओं में कमल के फूल का स्थान विशिष्ट है |

कमल के कईं पर्याय शब्द भी है | जैसे की - पंकज, जलज, अबज, अंबुज, अंभोज, अरविंद, पद्म, नलिन , पुष्कर, पुन्दारिक, महोत्पल, सहस्त्रपत्र, शतपत्र, कुशेशय, तामरस, सारस, सरोज, कुवलय, कुञ्ज, पंकेरुह, सरसीरुह, बिह, प्रसून, राजीव आदि नाम है |

कमल के फूल का आयुर्वेद में भी बड़ा महत्त्व है | वह कईं बिमारीयों को जड़ से निकालने में सक्षम भी है | जैसे की - रक्तपित्त, श्रम, कफ़, पित्त, जलन, रक्तदोष, अर्श, नाक से और स्त्रीयों को रक्तस्त्राव होने पर अकसीर औषधि है | कमल का फूल तापनाशक, वर्नाकर और तृप्तिकर है |

लाल कमल को कोकनाद, सफ़ेद को कुमुद या पुन्दारिक, काले कमल को नीलोत्पल अथवा ईंदिवर, पीले कमल को पीत्ताकमल कहतें है | कमल तीन प्रकार के है जो अलग अलग समय पर खीलातें है - रात्री विकासी, दिन विकासी और संध्या विकासी | कमलाक्ष नामक कमल के पत्ते छाते जैसे बड़े होतें है | जो वन भोजन में काम आतें है | झील के कमल को ही सरोज कहतें है | किसी पेड़ के नीचे उगानेवाले कमल को "नागफ़नी" कमल कहते है | जिसका सिर्फ एक ही पत् होता है और वह भी नाग की फ़न की तरह लगता है |

"कमल" शब्द बोलने से ही भगवान प्रसन्न होतें है | हर किसी को अपना सर्जन प्यारा होता है, चाहे वो कैसा भी हो ! भगवान विष्णु का स्व-सर्जन है इसीलिए भी "कमल" प्यारा है | उनके यही गुण हम इन्सानों में भी उतारा है | क्यूंकि हम सब भी परम ब्रह्म विष्णु और ब्रह्म यानी ब्रह्मा के वंशज ही है | भगवान को कमल प्यारा है इसी कारण से मानव शरीर के सभी अंगों को भी कमल शब्द से जोड़ दिया गया है | जैसे की - मुखकमल, हस्तकमल, नेत्रकमल, हृदयकमल, नाभिकमल, चरणकमल आदि | विष्णु का एक नाम है कमलकांत | भगवान स्वामीनारायण की आँखें कमल जैसी है | उनकी आँखों को एकाग्रता से देखो तो कमल का चित्र मन में उभरता है | इस कारण उनकी कीर्तन स्तुति में "कमल लोचन" शब्द मिलता है | स्वामीनारायण भगवान ही कृष्ण है और कृष्ण यानी राम और राम यानी भगवान विष्णु | इस तरह से जीव सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा, सृष्टि के पालक विष्णु और सृष्टि संहारक शिव के ये तीनों स्वरूप मूल रूप में एक ही ईश्वर है, जिसे हम त्रिमूर्ती भी कहतें है |

कमल के फूल की कोई सुगंध नहीं होती | उसका एक अर्थ यह भी है कि ईस दुनिया से तो सभी को जाना है, मगर अपने नाम और प्रसिद्धि के लिएँ हम कुछ भी करने को तैयार हो जातें है | वास्तविकता यह है कि कुछ भी शाश्वत नहीं है | ईस तरह से देवी-देवताओं का प्रिय कमल का फूल सब के लिएँ सम्माननीय है | उसका एक अर्थ यह भी है की सृष्टि रचयिता ब्रह्माजी का प्रगटीकरण कमल से हुआ है और खुद नरनारायण भगवान विष्णु की नाभि में से उसका उद्भव हुआ है | दूसरे अर्थ में देखें तो जिसका आधार भगवान की नाभि में हो, उस ब्रह्मा का और उस ब्रह्मा के द्वारा रचित यह सृष्टि का संचालन खुद ईश्वर के हाथों में है... | हमारे शाश्त्रो और पौराणिक आधारों पर तो यह देश आज भी विश्व में सर्वोपरित स्थान पर है | मगर हमें कमल से ये समझना चाहिए कि पानी के बीच रहने के बावजूद वह पानी से अलग है, उसकी खुद की ऊंचाई है | जो जलकमलवत है, वह दोष रहित है | सबके साथ रहकर भी अपना अलग स्थान और मान-सम्मान ! ईसी तरह संसार में रहकर भी कर्म के बंधनों से अलिप्त रहने का प्रतीकात्मक बोध भी हमें कमल से मिलता है | ईस तरह से कमल हमारा पूर्वज भी है |

गोकुलपार्क सोसायटी, 80 फूट रोड, सुरेंद्रनगर-363 002 - गुजरात (भारत)

Email : pankajtrivedi102@gmail.com

Mobile : 096625-14007

In:

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत.....












'यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।
अभ्युथानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥’
शास्त्रों के अनुसार साढ़े तीन हजार वर्षों पूर्ण परम पिता श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था। उनका अवतरण एक विशेष युगसन्धि काल में हुआ था। मानवता उस समय एक अत्यन्त वेदनादायक परिस्थिति से होकर काल व्यतीत कर रही थी। महाभारत की रचना के माध्यम से उन्होंने उस युग की आर्त मानवता का परित्राण किया था। उन्होंने समग्र आश्वासन देकर कहा था कि जब भी धर्म की ग्लानि दिखाई देगी, अधर्म का अभ्युत्थान होगा, उसी समय वे धरा पर अवतीर्ण होकर उनके परित्राण की व्यवस्था करेंगे। कृष्ण की इस उक्ति को समझन की चेष्टा करो। यहाँ अर्जुन को ‘भारत’ कहकर सम्बोधित किया गया है। साधारणत: 3वर्ष तक मनुष्य का शरीर वृद्धि प्राप्त करता है। उसके बाद इसका क्षय शुरू होता है। आध्यात्मिक क्षेत्र में जीवन के अन्तिम मुहूर्त तक मनुष्य की आध्यात्मिक प्रगति हो सकती है। जिस देश में इस प्रकार की बात होती है, उस देश का नाम है ‘भारतवर्ष’। ‘वर्ष’ शब्द का अर्थ है इस पृथ्वी का एकांश। वे चाहते थे, अजरुन इस देश के मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का दायित्व ग्रहन करें। ‘ग्लानि’ शब्द का अर्थ क्या है? किसी वस्तु का जो स्वीकृत मानदण्ड है, उससे नीचे होने से उसे ‘ग्लानि’ कहेंगे। धर्म का जो स्वीकृत मानदण्ड है, उसकी नीचे चले जाने से उस कहेंगे धर्म की ग्लानि। जैसे मानो, राजमुकुट धारण का स्वीकृत स्थान है मस्तक। यदि कोई सिर पर मुकुट नहीं पहन पाता है, पैर में पहनता है तो उसे कहेंगे राजमुकुट की ग्लानि। इसीलिए श्रीकृष्ण ने हम लोगों को आश्वासन देकर कहा है, जब भी धर्म की ग्लानि दीख पड़ेगी, अधर्म का अभ्युदय होगा, जब मनुष्य के सिर का मुकुट मस्तक ही शोभा न बढ़ाकर पाँव की शोभा बढ़ाता है, और पाँव का जूता सिर की शोभा बढ़ता है, तभी वे धर्म का गौरव स्वस्थान में पुन: प्रतिष्ठित करन के लिऐ तारक ब्रह्म के रूप में मर्त्यभूमि में जन्म लेंगे।
ऐसे श्री हरी के दशावतारों की हम वंदना करते हैं-

वेदानुद्धरते जगन्निवहते भूगोलमुद् बिभ्रते दैत्यान् दारयते बलिं छलयते क्षत्रक्षयं कुर्वते।

पौलस्त्य जयते हलं कलयते कारुण्यमातन्वते म्लेच्छान् मूर्छयते दशाकृतिकृते कृष्णाय तुभ्यं नमः।।

श्रीकृष्ण! आपने मत्स्य रूप धारणकर प्रलय समुन्द्र में डूबे हवे वेदों का उद्धार किया, समुन्द्र-मन्थन के समय महाकूर्म बनकर पृथ्वीमण्डल को पीठपर धारण किया, महावराह के रूप में कारणार्णव में डूबी हुई पृथ्वी का उद्धार किया, नृसिंह के रूप में हिरण्यकशिपु आदि दैत्यों का विदारण किया, वामन रूप में राजा बलि को छला, परशुराम के रूप में क्षत्रिय जाति का संहार किया, श्रीराम के रूप में महाबली रावण पर विजय प्राप्त की, श्री बलराम के रूप में हल को शस्त्ररूप में धारण किया, भगवान बुद्ध के रूप में करुणा का विस्तार किया था तथा कल्कि के रूप में म्लेच्छों को मूर्छित करेंगे। इस प्रकार दशावतार के रूप में प्रकट आपकी मैं वन्दना करना हूँ।

-पंकज त्रिवेदी