right_side

About

Blogroll

Blogger news

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Blogger templates

Pages

यहाँ प्रकाशित रचनाएँ सर्जकों के द्वारा कोपीराईट से सुरक्षित हैं |. Powered by Blogger.

Popular Posts

Followers

In:

कविता - रंजना फतेपुरकर



तुम्हारे गीतों ने मेरे अहसासों को
कुछ इस तरह छुआ है
जैसे बरसती बूंदों ने
कोमल पंखुरियों को छुआ है
जब भी गुनगुनाती है फिजाएं
लगता है रंगभरी बदलियों ने
इन्द्रधनुष छुआ है
खिलती कलियों ने
मुस्कराहट को इस तरह छुआ है
जैसे दिल में छुपे जज्बात को
किसी मीठी याद ने छुआ है
जब भी हवाएं आई हैं
तुम्हारी महक लेकर
लगता है जैसे किसी हसीं सपने ने
पलकों को छुआ है


In:

धड़कन - रंजना फत्तेपुरकर




लचकती शाखों पर खिलता गुलाब
याद तुम्हारी दिलाता है
सोचते हैं तुम्हारा नाम गुलाब रख दें
पर डरते हैं शाम के ढलते ही
कहीं तुम बिखर न जाओ
कजरारी बदली में छुपा चाँद
याद तुम्हारी दिलाता है
सोचते हैं तुम्हारा नाम चाँद रख दें
पर डरते हैं सितारों के दीप बुझते ही
कहीं तुम छुप न जाओ
आओ तुम्हारा नाम धड़कन रख दें
ताकि जिन्दगी के रहते कभी साथ छोड़ न पाओ