लेखन विधा : कविता, कहानी, लेख, लघुकथा, बाल कविताएं। प्रकाशन : नया ज्ञानोदय, कादम्बिनी, सरिता, नवनीत, आजकल, वर्तमान साहित्य, इन्द्रप्रस्थ भारती, मधुमती, उत्तर प्रदेश, अकार, लोकायत, गोलकोण्डा दर्पण, उन्नयन, प्रगतिशील आकल्प, इरावती, दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय सहारा, स्वतंत्र भारत, आज, जनसत्ता एक्सप्रेस, सण्डे इण्डियन, इण्डिया न्यूज, योजना, अक्षर शिल्पी, अक्षर पर्व, समर लोक, युग तेवर, शेष, अक्सर, साहिती सारिका, समकालीन अभिव्यक्ति, शब्द, मसिकागद, युगीन काव्या, प्रतिश्रुति, अभिनव कदम, सरस्वती सुमन, साहित्य क्रान्ति, कथाचक्र, चक्रवाक, सनद, आधारशिला, तुलसी प्रभा, संयोग साहित्य, झंकृति, शब्द सत्ता, आकण्ठ, प्रयास, अभिनव प्रसंगवश, यु़द्धरत आम आदमी, बयान, आश्वस्त, नारी अस्मिता,हिन्दी प्रचार वाणी, मैसूर हिन्दी प्रचार परिषद त्रिका, राष्ट्रभाषा वर्धा, इत्यादि शताधिक प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का नियमित प्रकाशन। दो दर्जन से अधिक स्तरीय संकलनों में रचनाओं का प्रकाशन। इण्टरनेट पर विभिन्न वेब पत्रिकाओं-सृजनगाथा, अनुभूति, अभिव्यक्ति, साहित्यकुंज, साहित्यशिल्पी, काव्यांजलि, रचनाकार, हिन्दीनेस्ट, स्वर्गविभा, कथाव्यथा, युगमानस, वांग्मय पत्रिका, कलायन, -हिन्दी साहित्य इत्यादि में रचनाओं की प्रस्तुति। श्शब्द सृजन की ब्लाग का संचालन। प्रसारण :आकाशवाणी लखनऊ कानपुर पोर्टब्लेयर से कविता, वार्ता एवं चर्चाओं का समय-समय पर प्रसारण कृतियाँ :अभिलाषा (काव्य संग्रह-2005), अभिव्यक्तियों के बहाने (निबन्ध संग्रह-2006), इण्डिया पोस्ट- 150 ग्लोरियस इयर्स (अंगे्रजी-2006), अनुभूतियाँ और विमर्श (निबन्ध संग्रह-2007), क्रान्ति यज्ञ: 1857-1947 की गाथा (2007) कहानियों बाल कविताओं के संकलन प्रकाशन हेतु प्रेस में। सम्मान : विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थानों द्वारा सोहनलाल द्विवेदी सम्मान, कविवर मैथिलीशरण गुप्त सम्मान, महाकवि शेक्सपियर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान, काव्य गौरव, राष्ट्रभाषा आचार्य, साहित्य मनीषी सम्मान, साहित्यगौरव, काव्य मर्मज्ञ, अभिव्यक्ति सम्मान, साहित्य सेवा सम्मान, साहित्य श्री, साहित्य विद्यावाचस्पति, देवभूमि साहित्य रत्न, ब्रज गौरव, सरस्वती पुत्र, प्यारे मोहन स्मृति सम्मान, भारती-रत्न, विवेकानन्द सम्मान,महिमा साहित्य भूषण सम्मान, भाषा भारती रत्न एवं महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत। विशेष :शोधार्थियों हेतु व्यक्तित्व-कृतित्व पर एक पुस्तक ‘‘बढ़ते चरण शिखर की ओर: कृष्ण कुमार यादव‘‘ डा0 दुर्गा चरण मिश्र द्वारा संपादि एवं इलाहाबाद से प्रकाशित। सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ0 राष्ट्रबन्धु द्वारा सम्पादितबाल साहित्य समीक्षा’(सितम्बर 2007) एवं इलाहाबाद से प्रकाशितगुफ्तगू‘ (मार्च 2008) द्वारा व्यक्तित्व-कृतित्व पर विशेषांक प्रकाशित। अभिरूचियाँ : रचनात्मक लेखन अध्ययन, चिंतन, नेट-सर्फिंग, ब्लागिंग, फिलेटली, पर्यटन, सामाजिक साहित्यिक कार्यों में रचनात्मक भागीदारी, बौद्धिक चर्चाओ में भाग लेना।
सम्प्रति/सम्पर्क : कृष्ण कुमार यादव, निदेशक डाक सेवा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह
पोर्टब्लेयर-744101 मो0-09476046232
=====================================================
शब्दों की गति

कागज पर लिखे शब्द
कितने स्थिर से दिखते हैं

आड़ी-तिरछी लाइनों के बीच
सकुचाये-शर्माये से बैठे।
पर शब्द की नियति
स्थिरता में नहीं है

उसकी गति में है
और जीवंतता में है।
जीवंत होते शब्द
रचते हैं इक इतिहास
उनका भी और हमारा भी
आज का भी और कल का भी
सभ्यता संस्कृति की परछाइयों को
अपने में समेटते शब्द
सहते हैं क्रूर नियति को भी
खाक कर दिया जाता है उन्हें
परए प्रकृति की नियत
कभी खत्म नहीं होते शब्द
खत्म होते हैं दस्तावेज
और उनकी सूखती स्याहियाँ

पर शब्द अभी-भी जीवंत खडे़ हैं

नदियाँ

नदियाँ मिल जाती हैं
अथाह समुद्र में
अपनी पूरी कायनात के साथ
भावनाओं संवेदनाओं
के प्रवाह के साथ।

कभी बाँध बनाकर
तो कभी पत्थर लगाकर
रोकी जाती हैं नदियाँ
रोकते हैं उनके प्रबल आवेश को
उनकी स्वतंत्रता को।

पर नदी कभी नहीं रुकती
अपनी अल्हड़ चाल से
बढ़ती जाती है नवयौवना
ताजगी को बिखेरते
मस्ती को समेटते।

रास्ते भर झेलती है
प्रकृति के झंझावतों को
मनुष्य के अत्याचारों को
पर बहती रहती अविरल
समुद्र के आगोश में समाने को।